IPL से महेंद्र सिंह धोनी ने लिया संन्यास, अब CSK के लिए नए रोल में आएंगे नजर
MS Dhoni ने IPL से संन्यास ले लिया है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ उनका जुड़ाव जारी रहेगा. 2027 से वह टीम के मेंटर की भूमिका में दिखेंगे.

MS Dhoni Retirement: एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका जुड़ाव जारी रहेगा. आईपीएल 2027 से धोनी फ्रेंचाइजी के टीम मेंटर की जिम्मेदारी संभालेंगे. CSK के मालिक एन श्रीनिवासन ने धोनी के योगदान और टीम में उनकी अहमियत पर बात करते हुए साफ किया कि पूर्व भारतीय कप्तान हमेशा फ्रेंचाइजी की पहचान का अहम हिस्सा रहेंगे.
चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने एमएस धोनी के योगदान को याद करते हुए कहा कि धोनी के बिना CSK की कल्पना नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा कि 2008 में धोनी को टीम से जोड़ने का फैसला उनके सबसे अच्छे फैसलों में से एक था. वहीं, रूपा गुरुनाथ ने धोनी को फ्रेंचाइजी की नींव रखने वाला खिलाड़ी बताया और कहा कि वह मेंटर के रूप में युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे.
CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर केएस विश्वनाथन ने कहा कि धोनी ने सिर्फ टीम के लिए ट्रॉफियां नहीं जीतीं, बल्कि चेन्नई को अपना घर बनाया और शहर के लोगों के दिलों में खास जगह बनाई. धोनी की कप्तानी में CSK ने पांच IPL खिताब और दो चैंपियंस लीग टी20 ट्रॉफी जीती हैं. वह टीम के लिए 272 मैचों में 5,314 रन बना चुके हैं. IPL 2027 से धोनी टीम मेंटर की भूमिका निभाएंगे.
ये भी पढ़ें: पैरा खिलाड़ियों के लिए राज्य में बनेगा विशेष प्रशिक्षण केंद्र















