पितृपक्ष मेले में इस बार 8 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

स्थानीय होटल और धर्मशालाओं में अभी से बुकिंग शुरू हो गई है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार कारोबार पिछले साल से बेहतर रहेगा।
जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र में अस्थायी अस्पताल, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की गई है।
विष्णुपद मंदिर और आसपास के घाटों पर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है।
लोगों की राय
पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
ये भी पढ़ें: गया एयरपोर्ट से दो नई उड़ानें, दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी सेवा















